'ये कैसा इन्क़लाब' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
'ये कैसा इन्क़लाब' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

31 मई 2010

'ये कैसा इन्क़लाब'




है इन्क़लाब अग़र ,
लहू बहाने का ही नाम,
तो इन्क़लाब और अभी आयेगा,
ज़रा ठहरो तो,

खाद बारूद की है डाली
बोई बंदूकें जहाँ,
खेत लाशें ही उगाएगा,
ज़रा ठहरो तो,

नफरत के शोलों को
हवा देने वालों ,
घर तुम्हारा भी जल जायेगा,
ज़रा ठहरो तो,


नस्ल इंसान की  बेहतर
 करते करते,
आदमी, जानवर बन जायेगा,
ज़रा ठहरो तो


रोज़ जो क़त्ल ख़ुदा,
कभी तेरा, कभी मेरा होगा,
शैतान ही मज़हब चलाएगा,
ज़रा ठहरो तो,


इन्क़लाब और अभी आयेगा
ज़रा ठहरो तो |

- योगेश शर्मा