'हम अगर दोस्त ही रहते' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
'हम अगर दोस्त ही रहते' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

23 सितंबर 2011

'हम अगर दोस्त ही रहते'


 अपनी परवाज़ में 
रिश्तों की हदें क्यों बांधी 
मस्तियों में ही उड़ते तो अच्छा होता 
नए नामों से 
क्यों खुद को पुकारा हमने 
हम अगर दोस्त ही रहते तो अच्छा होता 

झील के ठहरे हुए मंज़र में 
बस कहानी है 
और किनारों की 
ख़ामोश निगहबानी है 
शोख़ दरिया सा ही बहते तो अच्छा होता  
हम अगर दोस्त ही रहते तो अच्छा होता 


न रंज कोई न उम्मीद,
न होते अरमान
दिल के आले में रखने से
हुआ ये गुमान
सिर्फ आँखों में बसे रहते तो अच्छा होता 

हम अगर दोस्त ही रहते, तो अच्छा होता
हम अगर दोस्त ही रहते, तो अच्छा होता



- योगेश शर्मा