गांव की नींदों में हरदम शहर के सपने रहे
शहर की आँखों में अब बस जागता एक गाँव है
दौड़ते थे जो वोही हर मोड़ पर रुकने लगे
हांफती सी हसरतें और थक चुके से पाँव हैं
चंद यादों से लिपटकर कल पता इतना चला
भर चुके ज़ख्मों में ज़िंदा आज भी कोई घाव है
ज़िंदगानी के जुए में ख़ुद को बहलाया यूँही
न चला तो मुकद्दर चल गया तो दांव है
हर मुसाफिर से वो बूढ़ा पेड़ कहता है रुको
फल भले मुझमे नहीं बाकी अभी भी छाँव है
तूफ़ान सुबहों में भरा हर रात में बहाव है
दरार सीने में लिए बह रही हर नाव है
- योगेश शर्मा

जवाब देंहटाएंआपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
Bahut shukriya Pammi ji, Aabhaar
हटाएंशानदार
जवाब देंहटाएंआभार
वंदन
Shukriya Digvijay ji. Aabhaar
हटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंShukriya Sushil ji. Aabhaar
हटाएं